लाइव न्यूज़ :

मुंबई कांग्रेस में नए अध्यक्ष के लिए छिड़ा घमासान, कामत गुट बना रहा दबाव, ये नेता हैं दावेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 14:47 IST

लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद मिलिंद देवड़ा ने मुंबई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद गायकवाड़ को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के दिवंगत नेता गुरुदास कामत के समर्थक स्थानीय नेताओं ने मुंबई इकाई के अध्यक्ष पद पर दावा करने का फैसला किया है। मौजूदा समय में पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड मुंबई कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस के दिवंगत नेता गुरुदास कामत के समर्थक स्थानीय नेताओं ने मुंबई इकाई के अध्यक्ष पद पर दावा करने का फैसला किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मौजूदा समय में पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड मुंबईकांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष हैं। सूत्रों ने बताया कि कामत के प्रति वफदार माने जाने वाले नेताओं ने अपनी रणनीति बनाने के लिए हाल में बैठक की थी।उन्होंने बताया, ‘‘भाई जगताप और चरण सिंह सापरा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। वहीं गायकवाड़ भी पूर्णकालिक अध्यक्ष हो सकते हैं, लेकिन कामत गुट अमरजीत सिंह मन्हास के नाम को आगे बढ़ा रहा है।’’ 

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद मिलिंद देवड़ा ने मुंबई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद गायकवाड़ को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था। मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष जाकिर अहमद ने बताया कि शहर इकाई के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस महासचिव और महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे से इस हफ्ते की शुरुआत में मुलाकात की थी और मुंबई कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। 

वहीं एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने कहा कि कामत का देहांत हो गया है और उनका परिवार राजनीति में नहीं है लेकिन उनके समर्थक जो कांग्रेस की छात्र और युवा इकाई से आए हैं उन्हें उनका हक दिया जाना चाहिए। 

कामत गुट के एक अन्य नेता ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण एवं पृथ्वीराज चव्हाण से मुलाकात की है और जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी नेतृत्व से मिलने दिल्ली जाएगा।

टॅग्स :कांग्रेसमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी