लाइव न्यूज़ :

स्टार प्रचारक का दर्जा हटाने के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय में कमलनाथ की याचिका पर जल्द जवाब दाखिल करेंगे :चुनाव आयोग

By भाषा | Updated: November 2, 2020 16:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि वह चुनाव आचार संहिता के बार-बार उल्लंघन के मामले में कांग्रेस नेता कमलनाथ का मध्य प्रदेश उपुचनावों के लिए ‘स्टार प्रचारक’ का दर्जा वापस लेने के अपने फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में दाखिल कांग्रेस नेता की याचिका पर जल्द से जल्द जवाब दाखिल करेगा।

उच्चतम न्यायालय ने कमलनाथ का ‘स्टार प्रचारक’ का दर्जा वापस लेने के चुनाव आयोग के आदेश पर सोमवार को रोक लगा दी। शीर्ष अदालत ने आयोग के 30 अक्टूबर के आदेश को चुनौती देने वाली कमलनाथ की याचिका पर सुनवाई की।

आयोग ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय सर्वोच्च है। चुनाव आयोग को इस मामले में जवाब दाखिल करने का एक अवसर दिया गया है जिसे जल्द से जल्द दाखिल किया जाएगा।’’

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता के बार-बार उल्लंघन को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ‘स्टार प्रचारक’ का दर्जा शुक्रवार को वापस ले लिया था।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे