लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में मायावती-अखिलेश सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 15, 2018 07:46 IST

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मध्यप्रदेश कांगेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद आज सुबह कमलनाथ ने भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया.

Open in App

मध्यप्रदेश के 18 वें मुख्यमंत्री के रुप में कमलनाथ सोमवार 17 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा बसपा प्रमुख मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अलावा कई राजनीतिक और उद्योगजगत से जुड़े दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है. शपथ ग्रहण समारोह में साधु-संतों को भी आमंत्रित किया है. कममलनाथ के साथ करीब डेढ़ दर्जन विधायक शपथ ले सकते हैं.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मध्यप्रदेश कांगेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद आज सुबह कमलनाथ ने भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. राज्यपाल ने कमलनाथ को बधाई देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने का आमंत्रण पत्र दिया. 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, दीपक बावरिया, अजय सिंह (राहुल भैया), अरूण यादव, राम निवास रावत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसके बाद कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय कर दी गई. राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 17 दिसंबर सोमवार की दोपहर 1.30 बजे भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा. जहां प्रदेश भर से कार्यकर्ता जुटेंग. यहां कमलनाथ पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. शपथ समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे. 

इसके साथ प्रदेश और देश भर से राजनीतिक और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी. बताया जा रहा है कि शपथ समारोह में बसपा प्रमुख मायाबती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस समारोह में शामिल होने की सम्भावना है. 

कमलनाथ के साथ डेढ़ दर्जन मंत्री भी शपथ ले सकते हैं, लेकिन इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. सूत्रों के मुताबिक 20 मंत्रियों की शपथ लेने की संभावना है. जल्द ही पार्टी इस संबंध में खुलासा कर सकती है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावराहुल गांधीकमलनाथमायावतीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी