लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ के भांजे और बहु ने प्रशासनिक प्रोटोकॉल का किया दुरुपयोग, बीजेपी ने कहा- सत्ता के नशे में हैं चूर

By बृजेश परमार | Updated: June 4, 2019 20:40 IST

भाजपा प्रवक्ता सचिन सक्सेना ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को  कांग्रेस की परंपरा करार दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी के रोड शो में भी सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की बात कही है।

Open in App

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और उनकी पत्नी के मंगलवार को उज्जैन आगमन में प्रशासनिक प्रोटोकॉल दुरुपयोग  का मामला सामने आया है। भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर सत्ता के दुरुपयोंग का आरोप लगाया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी ओर उनकी पत्नी के साथ परिवार के आधा दर्जन सदस्य दिल्ली से उज्जैन देवदर्शन के लिए आए थे।  विमान से आए सदस्यों के लिए दताना हवाई पट्टी की प्रशासनिक अनुमति ली गई थी। हवाई पट्टी से मंगलनाथ मंदिर एवं वहां से भगवान  महाकाल के दर्शन पूजन करने सभी गए थे। मंगलनाथ मंदिर पर पं गोपाल शर्मा,संजय भारती,पं.अर्पित गुरू ने उनकी संकल्प पूजा करवाई।मंदिर आने और यहां से वापसी के दौरान उनके वाहनों के काफिले के साथ पुलिस एवं प्रशासन के आधा दर्जन वाहन शामिल रहे ।काफिले में जिला अस्पताल कीएंबुलेंस भी शामिल रही। वीआईपी मूवमेंट की तर्ज पर मुख्यमंत्री नाथ के रिश्तेदारों को उज्जैन भ्रमण करवाया गया और सारे दिन सरकारी मशीनरी इनके आगे-पीछे घूमते रही।

कमलनाथ के भांजा भांजा बहू  और परिवार के सदस्य सबसे पहले  मंगलनाथ मंदिर भात पूजा के लिए पहुंचे। इनके कारकेट में तीन पुलिस वाहन, दो प्रशासनिक वाहन, जिला चिकित्सालय की एंबुलेंस एवं अन्य वाहन शामिल थे। भात पूजा के बाद महाकाल मंदिर भी इसी काफिले के साथ पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने आधे घंटे तक पूजन-अभिषेक किया। इसके बाद वे उज्जैन से रवाना हुए। खास तो यह था कि मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों का किसी भी अधिकारी और महाकाल प्रबंध समिति में किसी कर्मचारी को नाम तक पता नहीं थे। 

मंदिर प्रबंध समिति के सुत्रों के अनुसार मंदिर को जारी किए गए पत्र में भी केवल परिवार का ही जिक्र है नामों का जिक्र नहीं किया गया है। शासकीय नियमों के अनुसार ये रिश्तेदार प्रोटोकॉल के किसी भी दायरे में नहीं आते। सत्ता के दुरुपयोग को लेकर  भाजपा भी फ्रंट पर आ गई है। भाजपा प्रवक्ता सचिन सक्सेना ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को  कांग्रेस की परंपरा करार दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी के रोड शो में भी सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की बात कही है। सत्ता के दुरुपयोग का मामला जानने के बाद कांग्रेस के नेता प्रेस को अपना पक्ष समर्थन करने से भी बचते रहे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल पटेल ने मोबाईल फोन उठाया और मामला जानने के बाद कहने लगे की मैं गाड़ी चला रहा हुं। बाद में बात करता हूं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों