लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव में कमलनाथ होंगे कांग्रेस के सीएम फेस, बुधनी में पत्रकारों से बोले दिग्विजय सिंह

By रुस्तम राणा | Updated: February 20, 2023 22:24 IST

बुधनी में पत्रकारों से दिग्विजय सिंह ने कहा, मध्य प्रदेश में हम कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। इसलिए, वह सीएम का चेहरा होंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे बुधनी में पत्रकारों से दिग्विजय सिंह ने कहा, मध्य प्रदेश में हम कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगेपहली बार दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को पार्टी के संभावित मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया लेकिन जीतू पटवारी, अरुण यादव समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने कहा, AICC चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगी

भोपाल: राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के अनुमानित मुख्यमंत्री होंगे। बुधनी में पत्रकारों से दिग्विजय सिंह ने कहा, मध्य प्रदेश में हम कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। इसलिए, वह सीएम का चेहरा होंगे।

यह पहली बार था कि जब दिग्विजय सिंह ने 2023 के राज्य चुनावों में कमलनाथ को पार्टी के संभावित मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया है। हालांकि अरुण यादव और जीतू पटवारी सहित राज्य के अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने संकेत दिया है कि अभी यह निश्चित नहीं है कि कमलनाथ ही आगामी चुनाव में पार्टी के सीएम उम्मीदवार होंगे। बल्कि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेंगे।

वहीं कमलनाथ ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह सीएम का चेहरा नहीं थे और उन्होंने जोर देकर कहा कि वह केवल मध्य प्रदेश के लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम कर रहे थे, जिसे उन्होंने "भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के झूठ" के रूप में वर्णित किया था। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जो कहते हैं और वह जो चाहते थे, उसमें एक बड़ा अंतर है। सीएम ने कहा, “दिग्विजय की एक शैली है। वह क्या कहते हैं... उनके दिल में क्या है... और क्या करते हैं... ये आज तक कोई नहीं जान पाया।'

टॅग्स :कमलनाथMadhya Pradeshकांग्रेसदिग्विजय सिंहमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह