लाइव न्यूज़ :

'कमलनाथ सुंदर कांड करवा रहे हैं और दिग्विजय सिंह लंका कांड', मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पलटवार

By स्वाति सिंह | Updated: August 3, 2020 13:14 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मंदिर पूजन के मुहूर्त और गृह मंत्री अमित शाह से लेकर मंदिर के पुजारी के कोरोना संक्रमण को इससे जोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण को लेकर कांग्रेस के वरिष्ट नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया था।मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नव्रोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है

भोपाल:राम मंदिर का भूमि पूजन के मुहूर्त और गृह मंत्री अमित शाह से लेकर मंदिर के पुजारी के कोरोना संक्रमण को लेकर कांग्रेस के वरिष्ट नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया था। ऐसे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी सुंदर कांड करवा रहे हैं और ये (दिग्विजय सिंह) लंका कांड की तरफ बढ़ रहे हैं। आदि काल से हम देखते आए हैं कि जब भी कोई धार्मिक यज्ञ होता था तो असुरीय शक्तियां बाधा उत्पन्न करती थीं। यही काम दिग्विजय जी कर रहे हैं।

बता दें कि राम की नगरी राम मंदिर का भूमि पूजन आज से अयोध्या में शुरू हो रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मंदिर पूजन के मुहूर्त और गृह मंत्री अमित शाह से लेकर मंदिर के पुजारी के कोरोना संक्रमण को इससे जोड़ दिया है।

दिग्विजय ने एक के बाद एक सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि मंदिर पूजन के लिए हिंदू धर्म की मान्यताओं को नजरअंदाज किया गया है। इसी के कारण देश गृह मंत्री अमित शाह से लेकर राम मंदिर के पुजारी तक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा, ' सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़र अंदाज करने का नतीजा। १- राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना पोजिटिव  २- उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से स्वर्गवास ३- उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव अस्पताल में। ४- भारत के गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पोजिटिव अस्पताल में।

साथ ही उन्होंने लिखा, 'मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूँ ५ अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मीता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए।' 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहमध्य प्रदेशकांग्रेसराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल