लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कमलनाथ बोले, "आप धारावाहिकों के दर्शकों के बूते चुनाव जीतते हैं"

By भाषा | Updated: February 21, 2021 18:05 IST

Open in App

इंदौर, 21 फरवरी मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कमलनाथ ने दर्शकों की अभिरुचि के आधार पर पार्टी की चुनावी जीत के समीकरणों की रविवार को अनूठी व्याख्या की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे समाचारों के नहीं, बल्कि धारावाहिकों के दर्शकों के बूते चुनाव जीतते हैं।

कमलनाथ ने यहां कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा, "जो लोग समाचार देखते हैं, उनके वोट से आप चुनाव नहीं जीतते। जो लोग सीरियल देखते हैं, आप उनके वोट से चुनाव जीतते हैं। (दर्शक वर्ग के) केवल दो-तीन प्रतिशत लोगों को राजनीति से मतलब है।"

गौरतलब है कि प्रदेश में मार्च-अप्रैल के दौरान नगरीय निकायों के चुनाव संभावित हैं और कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को इन चुनावों को लेकर सूबे के प्रमुख विपक्षी दल की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे "समय के परिवर्तन" को पहचानते हुए स्वीकार करें और इसके मुताबिक जनता के बीच पार्टी की विचारधारा पहुंचाएं।

कमलनाथ ने कहा, "सूबे में आज कांग्रेस का मुकाबला (सत्तारूढ़) भाजपा से नहीं, बल्कि भाजपा के संगठन, धन बल और प्रशासनिक दबाव से है। आप (कांग्रेस कार्यकर्ता) निडर होकर इनका मुकाबला करें।"

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पार्टी के स्थानीय नेताओं के समर्थक अपने राजनीतिक नेताओं के समर्थन में लगातार नारेबाजी करते रहे, जबकि मंच से उन्हें कई बार हिदायत दी गई कि वे अनुशासन बनाए रखें।

नारेबाजी का यह अनचाहा सिलसिला जब कमलनाथ के संबोधन के दौरान भी जारी रहा, तो वह बिफर गए। उन्होंने नारे लगा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डपटते हुए कहा, "आप (नारेबाजी) बंद कीजिए या मैं (भाषण) बंद करूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग