लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव में हार के बाद मैंने सीएम से नहीं प्रदेश अध्यक्ष पद से की थी इस्तीफे की पेशकशः कमलनाथ

By भाषा | Updated: June 28, 2019 13:45 IST

कमलनाथ का यह बयान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उस टिप्पणी के एक दिन बाद आया है, जिसमें राहुल ने कहा था कि मुझे इस बात का दुख है कि मेरे इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्ष ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘राहुल गांधी सही कह रहे हैं। बाकी नेताओं के बारे में नहीं पता, लेकिन मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं।’’कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में करारी हार के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद मैंने मध्य प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश की थी।

कमलनाथ का यह बयान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उस टिप्पणी के एक दिन बाद आया है, जिसमें राहुल ने कहा था कि मुझे इस बात का दुख है कि मेरे इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्ष ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया।

लोकसभा चुनाव पर राहुल द्वारा दी गई इस टिप्पणी की ओर इशारा करते हुए यहां बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से कमलनाथ ने कहा, ‘‘मैंने मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी ली है। मैं नहीं जानता कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन मैंने पहले इस्तीफे की पेशकश की थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी सही कह रहे हैं। बाकी नेताओं के बारे में नहीं पता, लेकिन मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं।’’ कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में करारी हार के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘कमलनाथ ने इस्तीफे की पेशकश करते हुए कहा था कि वह इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं।’’ इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 29 सीटों में से मात्र एक सीट मिली थी। यह प्रदेश में अब तक कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन था।

पिछले साल नवंबर में मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कमलनाथ ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन इसे पार्टी आलाकमान ने ठुकरा दिया था। तब कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 15 साल बाद भाजपा से सत्ता छीनी थी।

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशकमलनाथराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल