लाइव न्यूज़ :

मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद मरीज को आंखों से दिखना बंद, CM कमलनाथ ने दिए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: October 3, 2019 14:21 IST

आंख की रोशनी चली जाने का दावा कर रहे तीन मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बृहस्पतिवार सुबह भोपाल भेजा गया।

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के अपने गृह नगर छिंदवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद चार मरीजों की आंखों की रोशनी कथित रूप से चली जाने के मामले में जांच के आदेश दिये हैं। इसी बीच, आंख की रोशनी चली जाने का दावा कर रहे तीन मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बृहस्पतिवार सुबह भोपाल भेजा गया।

कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘छिंदवाड़ा में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीज़ों की आंख की रोशनी चले जाने का मामला सामने आने पर इसकी जांच के आदेश दिये गये हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मरीज़ों के इलाज का खर्च सरकार उठायेगी और इनकी रोशनी वापस लाने के सभी प्रयास किये जायेंगे।

कलाबाई वानखेड़े (65), दफेलाल ढाकरिया (62), मुन्ना चोरे (50) और रामरती बाई (54) के मोतियाबिंद का ऑपरेशन छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में 25 सितंबर को किया गया था। 27 सितंबर को इन सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन ऑपरेशन के दो दिन बाद ही इन मरीजों को दिखना बंद हो गया। इन सभी की एक-एक आंख का ऑपरेशन हुआ था।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुशील राठी ने बताया, ‘‘मुन्ना चोरे को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बाकी तीन मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा से आज सुबह भोपाल भेज दिया गया।” राठी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंख में सूजन आती है। इन मरीजों को भी यही समस्या है।

इस कारण उन्हें दिख नहीं रहा है। वहीं, छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नेत्र विभाग के प्रभारी डॉ गेडाम ने बताया, ‘‘इन सभी मरीजों की आंख की जांच की गई है। रेटिना में सफेदी की वजह से आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है। सफेदी छटने के बाद मरीजों को संभवतः सामान्य दिखने लगेगा।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों