लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:28 IST

Open in App

भोपाल, 22 नवंबर कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को नयी दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर आगामी समय में विभिन्न राज्यों होने ले विधानसभा चुनावों सहित विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि इस मुलाकात में कमलनाथ ने विभिन्न राज्यों की संगठनात्मक स्थिति एवं आगामी समय में विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि इस मुलाकात में इन दोनों नेताओं ने देश में बढ़ती महंगाई एवं किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की सुरक्षा की गारंटी समेत किसानों की माँगों पर भी चर्चा की।

सलूजा ने बताया कि इस दौरान कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान, संगठन के विषयों एवं आगामी समय में होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों एवंआगामी कार्ययोजना की जानकारी भी सोनिया को दी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नयी दिल्ली में कमलनाथ और सोनिया गांधी के बीच एक घंटे तक मुलाकात हुई।

मिश्रा ने बताया, ‘‘दिल्ली से लौटने के बाद कमलनाथजी मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को क्रमश: मध्यप्रदेश कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और अनुसूचित जाति समूह के पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक करने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं