लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:46 IST

Open in App

भोपाल, 22 नवंबर कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को नयी दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर आगामी समय में विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों सहित विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि इस मुलाकात में कमलनाथ ने विभिन्न राज्यों की संगठनात्मक स्थिति एवं आगामी समय में विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि इस मुलाकात में इन दोनों नेताओं ने देश में बढ़ती महंगाई एवं किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की सुरक्षा की गारंटी समेत किसानों की माँगों पर भी चर्चा की।

सलूजा ने बताया कि इस दौरान कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान, संगठन के विषयों एवं आगामी समय में होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी सोनिया को दी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नयी दिल्ली में कमलनाथ और सोनिया गांधी के बीच एक घंटे तक बातचीत हुई।

मिश्रा ने बताया, ‘‘दिल्ली से लौटने के बाद कमलनाथजी मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को क्रमश: मध्यप्रदेश कांग्रेस के महिला प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और अनुसूचित जाति समूह के पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक करने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह