लाइव न्यूज़ :

निकाले गए संविदाकर्मियों को वापस लेगी सरकार, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिए अधिकारियों को निर्देश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 1, 2019 20:52 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी संविदाकर्मियों को नियमित करने के साथ ही 90 फीसदी वेतन देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने इन संविदाकर्मियों का नियमित पदों में मर्जर के भी निर्देश दिए गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश सरकार ने संविदाकर्मियों को बड़ी राहत दी है. निकाले गए सभी संविदाकर्मियों को कमलनाथ सरकार वापस लेगी. इसे लेकर आज संविदाकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ एक बैठक हुई थी.

मध्यप्रदेश सरकार ने संविदाकर्मियों को बड़ी राहत दी है. निकाले गए सभी संविदाकर्मियों को कमलनाथ सरकार वापस लेगी. इसे लेकर आज संविदाकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ एक बैठक हुई थी. जिसमें ये बड़ा फैसला लिया गया. इस बैठक में महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग के अलावा कई अन्य विभाग के अफसर मौजूद थे.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी संविदाकर्मियों को नियमित करने के साथ ही 90 फीसदी वेतन देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने इन संविदाकर्मियों का नियमित पदों में मर्जर के भी निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा किसी भी संविदाकर्मी को अब निकाला नहीं जाएगा. संबंधित प्रोजेक्ट खत्म होने की सूरत में दूसरे प्रोजेक्ट में इनकी सेवाएं ली जाएंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे वक्त तक सेवा देने वाले अधिकारी कर्मचारी को हटाना गलत है. अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत संविदा पर अधिकारी कर्मचारी रखे जाते रहे हैं, लेकिन जब अवधि समाप्त हो जाती है तो फिर भुगतान की समस्या खड़ी हो जाती है. ऐसे में उन्हें बरकरार रखना संभव नहीं हो पाता है. 

मुख्यमंत्री ने इसका रास्ता निकालने के निर्देश बैठक में दिए. साथ ही कहा कि और भी संविदा कर्मियों से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं उन पर विचार करें. इस मामले पर अगले हफ्ते फिर बैठक होगी.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह