लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने कहा- दोषारोपण करने की बजाय अपने 10 महीनों के काम बताए कमलनाथ सरकार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 14, 2019 06:09 IST

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में आए 10 महीने का समय हो गया है और इतने समय बाद अब वे नर्मदा किनारे रोपे गए पौधे के गड्ढे गिनने की बात कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ सरकार पिछले 10 महीनों के अपने कार्यकाल में दूसरों पर दोषारोपण ही करती रही है, दोषारोपण करने की बजाय अगर उसने पिछले 10 महीनों में कुछ काम किया हो, तो उसे बताना चाहिए, जनता के सामने रखना चाहिए. डॉ. मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पूरा राजनीतिक जीवन बेदाग और निष्कलंक रहा है.

कमलनाथ सरकार पिछले 10 महीनों के अपने कार्यकाल में दूसरों पर दोषारोपण ही करती रही है, दोषारोपण करने की बजाय अगर उसने पिछले 10 महीनों में कुछ काम किया हो, तो उसे बताना चाहिए, जनता के सामने रखना चाहिए. यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही. 

डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में आए 10 महीने का समय हो गया है और इतने समय बाद अब वे नर्मदा किनारे रोपे गए पौधे के गड्ढे गिनने की बात कर रहे हैं. डॉ. मिश्रा ने कहा कि नर्मदा किनारे पौधारोपण का अभियान एक पुनीत काम था और यह अभियान इसलिए चलाया गया था कि मां नर्मदा की धारा हमेशा कल-कल बहती रहे. पौधारोपण का यह अभियान पवित्र अभियान था. लेकिन कांग्रेस इस अभियान को लेकर चरित्र हत्या की कोशिश कर रही है.

डॉ. मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पूरा राजनीतिक जीवन बेदाग और निष्कलंक रहा है. लेकिन कांग्रेस लगातार उनकी चरित्र हत्या की कोशिश करती रही है. कांग्रेस ने अपने 10 महीनों के कार्यकाल में जितनी बार भी  शिवराजसिंह की चरित्र हत्या की कोशिश की है, हर बार खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली स्थिति रही है. 

अपने 10 महीनों के कार्यकाल में कमलनाथ सरकार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान या उनकी सरकार पर एक भी आरोप सिद्ध नहीं कर पाई है. उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ गड़े मुर्दे उखाड़ने का काम कर रही है.

टॅग्स :कमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं