लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ सरकार ने वादा पूरा नहीं किया, अपनी ही सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना देंगे कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल

By भाषा | Updated: January 17, 2020 19:30 IST

ग्वालियर (पूर्व) से विधायक गोयल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री कमलनाथ को शनिवार को पत्र भी लिखा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दूंगा। मैंने पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा न करने और मेरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी करने के बारे में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअनदेखी करने के विरोध में शुक्रवार को विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही का बहिष्कार भी किया।कड़ाके की ठंड के मौसम में मेरे निर्वाचन क्षेत्र के करीब 400 परिवारों को बेघर कर दिया है।

मध्य प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक मुन्नालाल गोयल ने शुक्रवार को अपनी ही पार्टी पर घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया और ऐलान किया कि वह अपनी ही पार्टी की सरकार की नीतियों के खिलाफ शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में धरना देंगे।

ग्वालियर (पूर्व) से विधायक गोयल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री कमलनाथ को शनिवार को पत्र भी लिखा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दूंगा। मैंने पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा न करने और मेरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी करने के बारे में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है।’’

कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘‘ मैंने राज्य सरकार एवं अधिकारियों द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी करने के विरोध में शुक्रवार को विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही का बहिष्कार भी किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने गरीबों को पट्टे देने का वादा किया था। इसके विपरीत प्रशासन ने इस कड़ाके की ठंड के मौसम में मेरे निर्वाचन क्षेत्र के करीब 400 परिवारों को बेघर कर दिया है।

इस सरकार में नौकरशाही सरकार पर हावी हो गई है।’’ गोयल ने कहा, ‘‘मैं पिछले छह महीने से अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को लेकर मंत्रियों और मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहा हूं। मैंने कई समस्याओं का भी जिक्र किया। लेकिन उन पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।’’

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा,‘‘ गोयल निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और प्रशासन और मंत्रियों को गोयल के विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर कार्रवाई करनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री जल्द ही इन मुद्दों को सुलझा लेंगे।’’

इसी बीच, मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ कांग्रेस के कई विधायक राज्य सरकार के कामकाज को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई अन्य लोग गुप्त रूप से इस सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कुल मिलाकर राज्य में कांग्रेस सरकार लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा नहीं कर रही है।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह