लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह ने कहा- बजरंग दल के गौरक्षकों को टारगेट कर मॉब लिंचिंग कानून ला रही सरकार, हम करेंगे विरोध 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 24, 2019 19:38 IST

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने रेत खनन के अधिकार पंचायतों को दिए थे लेकिन अब बाहर के गुंडे बदमाशों ने नर्मदा तट पर डेरा डाल लिया है और गुंडागर्दी करके रेत खनन कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार बजरंग दल के गौ रक्षकों को टारगेट कर मॉब लिंचिंग कानून ला रही है.उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद अवैध रेत खनन व्यापक तौर पर हो रहा है.

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार बजरंग दल के गौ रक्षकों को टारगेट कर मॉब लिंचिंग कानून ला रही है. हम इसका विरोध करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद अवैध रेत खनन व्यापक तौर पर हो रहा है. बारिश में रेत के पहाड़ खड़े कर दिए गए हैं. इन सबके विरोध में 11 अगस्त के बाद आंदोलन करेंगे. 

चौहान ने कहा कि हमने रेत खनन के अधिकार पंचायतों को दिए थे लेकिन अब बाहर के गुंडे बदमाशों ने नर्मदा तट पर डेरा डाल लिया है और गुंडागर्दी करके रेत खनन कर रहे हैं.

उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा माब लिंचिंग के प्रस्तावित कानून का विरोध करते हुए कहा कि प्रदेश में अब तक माब लिंचिंग की कोई घटना गाय को लेकर नहीं घटी है. नीमच, भोपाल और रायसेन में हुई घटनाएं अलग-अलग कारणों से हुई हैं. कमलनाथ सरकार सिर्फ गौरक्षकों को निशाना बनाकर यह कानून ला रही है. 

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सिंगरौली, सतना में जिंदा जलाने की घटनाएं बदहाल व्यवस्था उजागर कर रही हैं. बेटी बचाओ आंदोलन के लिए टेलीफोन और मिसकाल नंबर जारी करने के साथ शिवराज ने कहा कि इसके लिए भोपाल के अलावा दूसरे जिलों से भी प्रस्ताव आ रहे हैं. साथ ही लोगों की दिक्कतें भी सामने आ रही हैं, जिसका खुलासा जल्द किया जाएगा. 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल