लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ ने ममता बनर्जी को "देश की नेता" बताया

By भाषा | Updated: May 5, 2021 17:28 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), पांच मई लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाली ममता बनर्जी को "देश की नेता" बताते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बुधवार को कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व तरीके से सभी विरोधियों को धूल चटा दी।

बहरहाल, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्ष की ओर से बनर्जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले खड़े किए जाने की संभावनाओं पर कमलनाथ ने कहा कि अपने चुनावी चेहरे के बारे में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) समय आने पर फैसला करेगा।

कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा, "बनर्जी आज हमारे देश की नेता हैं। वह लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी हैं। वह उस विधानसभा चुनाव में कड़े मुकाबले के बाद इस मुकाम पर पहुंची हैं, जैसा चुनाव हमारे देश में कभी नहीं हुआ।"

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, "बनर्जी को केंद्र सरकार, मोदी और उनके मंत्रियों के साथ ही सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग से भी लड़ना पड़ा। फिर भी उन्होंने उन सबको लात मारकर भगा दिया है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या बनर्जी को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में मोदी के खिलाफ विपक्ष के चेहरे के तौर पर पेश किया जा सकता है, कमलनाथ ने सीधा जवाब टालते हुए कहा, "अभी यह बात हम नहीं जानते। यह बात यूपीए तय करेगा।"

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद भड़की राजनीतिक हिंसा के खिलाफ भाजपा के विरोध प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "अब वे लोग (भाजपा नेता) कहने का प्रयास कर रहे हैं कि बंगाल में हिंसा हो रही है। वैसे हिंसा का रास्ता बहुत गलत है। मैंने भी फोन पर बातचीत के दौरान बनर्जी से बोला है कि वह सबको हिंसा से दूर रहने के लिए कहें।"

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि उन्होंने बनर्जी से फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें इस राज्य में आने का न्योता भी दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां