लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: नाराज मंत्री गोविंद सिंह को खुश करने के लिए CM कमलनाथ ने उठाया ये कदम 

By भाषा | Updated: January 2, 2019 19:29 IST

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिंह को पिछले दिनों मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विभाग वितरण के दौरान सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग सौंपा था, लेकिन उन्होंने अब तक उन्हें दिये गये इन दोनों विभागों का प्रभार नहीं लिया था।

Open in App

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह को बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग का जिम्मा भी सौंप दिया क्योंकि वह उचित विभाग न मिलने से कथित रूप से नाराज थे और माना जा रहा है कि इसी नाराजगी को दूर करने के लिए उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग भी दे दिया गया है।

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिंह को पिछले दिनों मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विभाग वितरण के दौरान सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग सौंपा था, लेकिन उन्होंने अब तक उन्हें दिये गये इन दोनों विभागों का प्रभार नहीं लिया था।

सूत्रों के अनुसार, वह भिंड जिले की लहार सीट से सातवीं बार विधायक बने हैं और उनको सौंपे गये विभाग से वह नाराज थे।

सूत्रों ने बताया कि कद्दावर ठाकुर नेता ने विभागों के आवंटन के बाद जबरदस्त विरोध जताया था। इसी के चलते बुधवार को उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का दायित्व भी सौंप दिया गया। यह विभाग अभी मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा था। सामान्य तौर पर सामान्य प्रशासन की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के पास रहती है।

इसी बीच, सिंह ने मीडिया में आई इस खबर का खंडन किया है कि विभाग बंटवारे को लेकर वह नाराज हैं और रूठे हुए हैं।

टॅग्स :कांग्रेसकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह