लाइव न्यूज़ :

कमल हासन की होगी सर्जरी

By भाषा | Updated: January 17, 2021 22:54 IST

Open in App

चेन्नई, 17 जनवरी मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन ने रविवार को कहा कि वह अपने पैर की एक अनुवर्ती सर्जरी कराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि वह अपने चुनाव अभियान को फिर से शुरू करने के लिए जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस आएंगे।

हासन ने कहा कि कुछ साल पहले हुई एक दुर्घटना के कारण उनके पैर की सर्जरी हुई थी और उनके लिए एक अनुवर्ती सर्जरी कराना आवश्यक है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि चिकित्सकों द्वारा उन्हें अनुवर्ती सर्जरी पूरी होने तक आराम करने की सलाह दिए जाने के बावजूद उन्होंने अपने पेशेवर और राजनीतिक कार्य जारी रखे।

हासन ने कहा, ‘‘तमिलनाडु के लोगों के प्यार और स्नेह ने उस गंभीर दर्द के लिए एक प्रभावी मारक का काम किया जो मैं अपने अभियान के दौरान झेलता था। अब मुझे कुछ आराम करने का अवसर मिला है। इसलिए, मैं सलाह के अनुसार अपने पैर की एक अनुवर्ती सर्जरी कराऊंगा। मैं कुछ दिनों बाद नए जोश से अपने अभियान को फिर से शुरू करने के लिए वापस आऊंगा।’’

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव अप्रैल, मई 2021 में होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'