लाइव न्यूज़ :

कमल हासन ने अन्नाद्रमुक के संस्थापक एम जी रामचंद्रन को याद किया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:42 IST

Open in App

शिवकाशी (तमिलनाडु), 15 दिसंबर तमिलनाडु में अपने प्रचार अभियान पर निकले मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) के अध्यक्ष कमल हासन ने मंगलवार को दिवंगत नेता एम जी रामचंद्रन (एमजीआर) के ऐतिहासिक कार्यों को याद किया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का नाता पूरे तमिलनाडु से था।

अन्नाद्रमुक पार्टी का नाम लेने से बचते हुए अभिनेता से नेता बने हासन ने कहा कि जब से उन्होंने हाल के अपने भाषणों में एमजीआर का नाम लिया तो एक पार्टी नाराज हो गई है और उनका दावा है कि एमजीआर केवल उनके हैं।

हासन ने यहां एमएनएम की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत नेता एमजीआर तो पूरे तमिलनाडु के हैं, केवल एक पार्टी के नहीं।

उन्होंने कहा कि यही वजह है कि लोग उन्हें ‘मक्कल तिलगम’ (जन नेता) कहते थे, भले ही वह किसी भी पार्टी से जुड़े रहे हों। चाहें वह द्रमुक में रहे हों या बाद में अन्नाद्रमुक से जिसकी उन्होंने स्थापना की थी।

हासन ने कहा कि राज्य की समस्त जनता कहती है कि एमजीआर उनके हैं और अगर ऐसा है और यदि सत्तारूढ़ दल उन्हें केवल एक पार्टी का नेता बताता है तो ऐसे रुख के खिलाफ जनता अपना फैसला देगी।

उन्होंने ट्वीट किया कि वह ‘एमजीआर’ की गोद में बड़े हुए हैं, जबकि तमिलनाडु के कई मंत्रियों ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात भी नहीं की होगी।

हासन ने 1980 के दशक का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया जिसमें एमजीआर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर रहे हैं और पुरस्कार देते हुए चूम रहे हैं। यह वीडियो एक फिल्म समारोह में रिकॉर्ड किया गया था।

जानेमाने अभिनेता रजनीकांत और भाजपा ने भी एमजीआर के कल्याणकारी इतिहास की बात की है जिससे नाराज अन्नाद्रमुक ने कहा कि उनकी उत्तराधिकारी केवल वही है।

हासन ने किसी पार्टी का नाम लिये बगैर कहा कि तमिलनाडु उन लोगों को उचित जवाब देगा जिन्होंने जाति या धर्म के नाम पर भारत के बहुलवादी मूल्यों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।

भाजपा पर परोक्ष निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय राजधानी तक को साफ नहीं रख सकती जिसकी वजह से कांग्रेस नेता को हाल ही में छुट्टी के लिए गोवा जाना पड़ा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट रूप से भाजपा या सोनिया गांधी के नाम का उल्लेख नहीं किया।

उन्होंने अपने ईमानदार और भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार के पिछले वादों को भी दोहराया।

अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 13 दिसंबर को मदुरै से प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए हासन ने तमिलनाडु में नए सिरे से राजनीतिक गठबंधन बनने की संभावना की ओर इशारा किया था।

उन्होंने यह भी कहा कि वह मदुरै को राज्य की दूसरी राजधानी बनाने के एमजीआर के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल