लाइव न्यूज़ :

कमल हासन ने पेश किया आर्थिक एजेंडाः गृहणियों को घर के कामकाज के लिए ‘भुगतान’ का वादा

By भाषा | Updated: December 21, 2020 20:02 IST

Open in App

कांचीपुरम (तमिलनाडु), 21 दिसंबर अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने सोमवार को आश्वासन दिया कि अगर उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) 2021 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सत्ता में आती है तो गृहणियों को घर के कामकाज के लिए ‘भुगतान’, सभी घरों को हाई स्पीड इंटरनेट सेवा और किसानों को कृषि आधारित उद्योगों के जरिये उद्यमी बनाया जाएगा।

पार्टी के सात बिंदुओं वाले ‘शासन और आर्थिक एजेंडे’ को जारी करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को ‘समृद्धि रेखा’ में लाया जाएगा।

पार्टी के एजेंडे में कहा गया है, ‘‘ गृहणियों को भुगतान के जरिये उनके द्वारा किए जाने वाले कामों को पहचान दी जाएगी, क्योंकि उनके काम को अब तक न तो पहचान दी जाती है और न ही भुगतान किया जाता है। महिलाओं के सम्मान को बढ़ाया जाएगा।’’

हासन ने पार्टी के एजेंडे को चेन्नई के निकट स्थित मंदिरों के लिए प्रसिद्ध कस्बे कांचीपुरम में जारी किया। इस दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी संतोष बाबू भी मौजूद रहे। बाबू हाल ही में एमएनएम में शामिल हुए हैं।

पत्रकारों के सवाल के जवाब में हासन ने कहा कि महिलाओं को भुगतान किया जाना संभव है।

हासन ने कहा कि भ्रष्टाचार के बिना राज्य समृद्ध बन सकता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में सत्तारूढ़ अन्ना द्रमुक या द्रमुक के साथ गठबंधन करने से इनकार किया है।

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में संभावित हैं। हालांकि एमएनएम, अन्नाद्रमुक और द्रमुक ने मतदाताओं का दिल जीतने के लिए अभियान शुरू कर दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह