लाइव न्यूज़ :

कमल हासन की अगुवाई वाली एमएनएम ने 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

By भाषा | Updated: March 10, 2021 22:42 IST

Open in App

चेन्नई, 10 मार्च मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम के पूर्व सहयोगी को भी टिकट दिया है।

अभिनेता आर सरथ कुमार की अगुवाई वाले दल एआईएसएमके और लोकसभा सदस्य परिवेन्धर के आईजेके साथ मिलकर चुनाव लड़ रही एमएनएम ने 234 सीटों में से 154 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी। उसने शेष सीटें गठबंधन साझेदारों के लिये छोड़ दीं।

हासन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में अपनी पार्टी के पहले चुनाव में 70 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया।

पार्टी ने वैज्ञानिक तथा कलाम के पूर्व सहयोगी वी पोनराज को चेन्नई की अन्नानगर सीट से जबकि पूर्व आईएएस संतोष बाबू को विल्लीवक्कम सीट से उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, वाइको के नेतृत्व वाले एमडीएमके ने छह विधानसभाओं को चिह्नित किया है जहां से पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। एमडीएमके द्रमुक की सहयोगी पार्टी है।

एमडीएमके अपने प्रत्याशियों को मदुरांतकम (सु), सथूर, पलादम, मदुरई दक्षिण, वसुदेवनल्लुर (सु) और अरियालुर से चुनाव मैदान में उतारेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच