लाइव न्यूज़ :

‘सुपर-नोटा’ हैं कमल हासन, उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीतेगी: कार्ति चिदंबरम

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:19 IST

Open in App

(आसिम कमाल)

नयी दिल्ली, दो अप्रैल कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने अभिनय से राजनीति में कदम रखने वाले कमल हासन को ‘सुपर-नोटा’ करार देते हुए शुक्रवार को दावा किया कि हासन की पार्टी ‘मक्कल नीधि मय्यम’ (एमएनएम) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीतेगी।

तमिलनाडु के शिवगंगा से लोकसभा सदस्य कार्ति ने अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन पर भी निशाना साधा और कहा कि तमिलनाडु के लोग ऐसी कोई सरकार नहीं चाहते हैं जिस पर भाजपा की किसी तरह की छाया हो क्योंकि उन्हें इसके ‘हिंदी-हिंदुत्व’ के एजेंडे से कुढ़न होती है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में यह दावा किया कि द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन इस चुनाव में कुल 234 सीटों में से 200 से अधिक सीटें जीतेगा।

तमिलनाडु में सभी सीटों पर छह अप्रैल को मतदान होना है।

कार्ति ने कहा, ‘‘लोग ऐसी सरकार नहीं चाहते जो तमिल भावनाओं, तमिल भाषा और तमिल इतिहास का सम्मान नहीं करती है। वे ऐसी सरकार भी नहीं चाहते जिस पर किसी तरह से भाजपा की छाया हो।’’

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के आक्रामक चुनाव प्रचार के बावजूद केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी का तमिलनाडु में खाता नहीं खुलेगा।

कमल हासन की पार्टी के असर के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘हासन सिर्फ ‘सुपर-नोटा’ हैं। वह एक भी सीट नहीं जीतेंगे और उनकी सतत चलने वाली पार्टी नहीं है। चुनाव के समय वे जमा होते हैं और चुनाव के बाद गायब हो जाते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि ‘नोटा’ ईवीम पर ‘नन ऑफ द एवव’ (इनमें से कोई नहीं) का एक विकल्प होता है। अगर कोई मतदाता चुनाव में खड़े उम्मीदवारों में से किसी को मत नहीं देना चाहता है तो वह नोटा का उपयोग कर सकता है। यह व्यवस्था 2013 में उच्चतम न्यायालय के एक आदेश के बाद लागू हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल