लाइव न्यूज़ :

कमल हासन कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: November 22, 2021 17:02 IST

Open in App

चेन्नई, 22 नवंबर मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के अध्यक्ष एवं अभिनेता कमल हासन ने सोमवार को कहा कि जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

हासन ने ट्वीट किया, “अमेरिका से लौटने के बाद मुझे हल्की खांसी थी। जब मैंने जांच कराई, तो कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। मैंने खुद को अस्पताल में पृथक रखा है। हर किसी को यह महसूस करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए कि कोविड-19 का प्रसार पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।”

अपनी यात्रा के दौरान, हासन ने 15 नवंबर को शिकागो में उत्तरी अमेरिका स्थित अपने समर्थकों के साथ चर्चा की थी, जिन्होंने उन्हें अपनी अब तक की पहल और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया था। एमएनएम प्रमुख ने काम के सिलसिले में विदेश में रहने के बावजूद उन्हें मातृभूमि के समर्थन के लिए बधाई दी थी। हासन कुछ दिन पहले घर लौटे थे।

एमएनएम प्रमुख ने अपनी विदेश यात्रा से पहले यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया था और प्रभावित लोगों को अपनी पार्टी की ओर से कल्याण सहायता वितरित की थी।

बीस नवंबर को, हासन ने कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा था कि एमएनएम का इस तरह के कानूनों का कड़ा विरोध और दिल्ली में इसके खिलाफ उनकी पार्टी के नेताओं का विरोध 'गर्व के ऐतिहासिक क्षण' थे।

अभिनेता और नेता, 67 वर्षीय हासन ने सात नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया था। उन्होंने फिल्म निर्माण और टेलीविजन कार्यक्रमों में शामिल रहना जारी रखा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर