लाइव न्यूज़ :

कमल हासन के पैर की सर्जरी हुई, चार-पांच दिनों में अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

By भाषा | Updated: January 19, 2021 14:18 IST

Open in App

चेन्नई, 19 जनवरी अभिनेता से नेता बने कमल हासन के एक पैर की सर्जरी हुई है और उनकी तबीयत अब ठीक है। हासन की बेटियों श्रुति हासन और अक्षरा हासन ने एक बयान में मंगलवार को इस बारे में बताया।

चेन्नई के श्री रामचंद्र अस्पताल में हासन की सर्जरी की गयी। उन्हें चार-पांच दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने रविवार को कहा था कि वह अपने पैर की सर्जरी करवाएंगे।

श्रुति और अक्षरा ने मंगलवार को ट्विटर पर अभिनेता के प्रशंसकों को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘आपके समर्थन, दुआओं और उनके (कमल हासन) स्वास्थ्य को लेकर चिंता प्रकट करने के लिए हम आप सबका शुक्रिया अदा करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आप सभी लोगों को यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि उनकी सर्जरी सफल रही।’’

श्रुति और अक्षरा ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टर, नर्स उनके पिता का ख्याल रख रहे हैं। बयान में उन्होंने कहा, ‘‘वह ठीक हो रहे हैं। चार-पांच दिनों में वह घर आ जाएंगे। कुछ दिन आराम और स्वास्थ्य लाभ के बाद वह लोगों से बात करेंगे।’’

श्रुति और अक्षरा ने अपने पिता के लिए दिखाए गए प्यार और दुआओं के लिए लोगों का आभार जताया। बयान में कहा गया, ‘‘हम आभारी हैं कि आपकी शुभकामनाओं से उन्हें जल्द ठीक होने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं