लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से पूरी तरह उबरे कमल हासन: अस्पताल

By भाषा | Updated: December 1, 2021 16:50 IST

Open in App

चेन्नई, एक दिसंबर मक्कल नीधि मय्यम के अध्यक्ष तथा अभिनेता कमल हासन 'हल्के' कोविड ​​​​-19 से पूरी तरह से उबर गए हैं और वह जल्द ही 'तंदुरुस्त' होकर अपनी दिनचर्या फिर से शुरू कर देंगे। हासन का इलाज करने वाले एक अस्पताल ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर (एसआरएमसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि हासन का हल्के कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज किया गया और ''वह पूरी तरह ठीक हो चुके हैं लेकिन उन्हें तीन दिसंबर तक पृथक रहने की सलाह दी गई है। वह जल्द ही तंदुरुस्त होकर चार दिसंबर से अपनी दिनचर्या शुरू कर देंगे।''

हासन ने 22 नवंबर को कहा था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें उसी दिन एसआरएमसी में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने उस दिन ट्वीट किया था, ''यूएसए से लौटने के बाद मुझे हल्की खांसी हुई। जब मैंने जांच कराई तो कोरोनो वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। मैंने खुद को अस्पताल में अलग कर लिया है। सभी को कोविड-19 से सावधान रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो