लाइव न्यूज़ :

कमल हासन ने कोयंबटूर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र भरा

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:43 IST

Open in App

कोयंबटूर 15 मार्च तमिलनाडु के इस पश्चिमी शहर से पहली बार चुनाव मैदान में उतरने जा रहे मक्कन निधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने सोमवार को कोयंबटूर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भरा। राज्य में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव हैं।

हासन ने फरवरी, 2018 में एमएनएम की स्थापना की थी लेकिन उन्होंने कोई चुनाव लड़ा नहीं था। हालांकि उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में अपने उम्मीदवार खड़े किये थे और उनकी पार्टी को 3.75 फीसद से अधिक वोट मिले थे।

हासन ने आज दोपहर मध्य क्षेत्रीय कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के सामने अपना नामांकन पत्र भरा। वह एमएनएम की अगुवाई वाले तीन दलों के गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

फिलहाल कोयंबटूर दक्षिण के निवर्तमान विधायक अन्नाद्रमुक के अम्मन के अर्जुनानन हैं और उन्हें उनकी पार्टी ने इस बार कोयंबटूर उत्तरी से चुनाव मैदान में खड़ा किया है। अन्नाद्रमुक ने कोयंबटूर दक्षिण अपने सहयोगी दल भाजपा के लिए छोड़ी है।

हासन का मुकाबला भाजपा के महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन एवं कांग्रेस के मौर्य एस जयकुमार से होगा।

बाद में हासन ने संवाददाताओं से कहा कि तमिलनाडु में 234 विधानसभा क्षेत्र हैं लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए कोयंबटूर चुना क्योंकि यह उनके दिल के करीब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया