लाइव न्यूज़ :

कमल हासन लोगों का भला नहीं कर सकते, उनका काम परिवारों को बिगाड़ना है: पलानीस्वामी

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:56 IST

Open in App

अरियालुर (तमिलनाडु), 17 दिसंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' की मेजबानी करने के लिए अभिनेता और मक्कल निधि मैय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभिनेता लोगों के लिए अच्छा काम नहीं कर सकते और उनका काम केवल अच्छे परिवारों को बिगाड़ना है।

एमएनएम प्रमुख द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरने की पृष्ठभूमि में पलानीस्वामी का यह बयान आया है।

पलानीस्वामी द्वारा की गई आलोचना के जवाब में, हासन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि मुख्यमंत्री भी रियलिटी शो देख रहे हैं।

यह कहते हुए कि हासन ने रिटायरमेंट के बाद राजनीतिक पार्टी लॉन्च की है, पलानीस्वामी ने पूछा, "वह राजनीति के बारे में जानते क्या हैं।"

उन्होंने कहा, "वह बिग बॉस की मेजबानी कर रहे हैं यदि आप उन धारावाहिकों को देखें, तो उनसे न केवल बच्चे बल्कि अच्छे परिवार भी खराब हो जाएंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "कोई भी अभिनेता पर विश्वास नहीं कर सकता है क्योंकि वह लोगों का भला नहीं कर सकते। उनका काम केवल अच्छे परिवारों को बिगाड़ना है।"

उन्होंने कहा कि कमल हासन के बिग बॉस शो को देखने पर बच्चे ही नहीं, बल्कि अच्छे परिवार भी बिगड़ जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!