लाइव न्यूज़ :

कमल हासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद के नए भवन की आवश्यकता को लेकर मांगा जवाब

By भाषा | Updated: December 13, 2020 15:52 IST

Open in App

चेन्नई, 13 दिसंबर एमएनएम प्रमुख कमल हासन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नए संसद भवन के निर्माण पर करीब 1,000 करोड़ रुपये खर्च करने का औचित्य पूछते हुए कहा कि ‘‘जब भारत का आधा हिस्सा कोरोना वायरस महामारी के कारण भूखा है, आजीविका का नुकसान हो रहा है तो इसकी क्या जरुरत है।”

नए संसद भवन के प्रस्तावित निर्माण की तुलना चीन की सदियों पुरानी ग्रेट वॉल ऑफ चाइना से करते हुए उन्होंने दावा किया कि इसके निर्माण के दौरान हजारों लोग मारे गए थे लेकिन चीन के शासकों ने कहा था कि दीवार लोगों को ‘सुरक्षित’ करने के लिए है।

मक्कल नीधी मैयम के नेता ने ट्वीट कर पूछा, ‘‘1,000 करोड़ रुपये की लागत से एक नया संसद भवन किसकी रक्षा के लिए बनाया जा रहा है, जब आधा भारत कोरोना वायरस महामारी के कारण भूखा है और आजीविका का नुकसान शुरू हो रहा है।”

उन्होंने दक्षिणी तमिलनाडु के मदुरै से विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान के पहले चरण की शुरुआत करने से कुछ घंटे पहले कहा, ‘‘जवाब दीजिए माननीय निर्वाचित प्रधानमंत्री।”

तमिलनाडु में अप्रैल-मई 2021 के दौरान विधानसभा चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट