लाइव न्यूज़ :

कमल हासन ने जन्मदिन पर प्रशंसकों से प्रभावित लोगों की मदद की अपील की

By भाषा | Updated: November 7, 2021 17:54 IST

Open in App

चेन्नई, सात नवंबर अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने रविवार को अपने प्रशंसकों से चेन्नई में भारी बारिश के बाद अधिकारियों द्वारा बाढ़ की चेतावनी जारी करने के मद्देनजर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने की अपील की है।

शहर के दो जलाशयों चेंबरमबक्कम और पुझल में भरे अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने के लिए इसे खोले जाने के निर्णय के बाद अधिकारियों ने लोगों के लिए बाढ़ अलर्ट जारी किया। ये जलाशय चेन्नई शहर में पेय जल की आपूर्ति का महत्वपूर्ण स्रोत हैं।

रविवार को हासन 67 साल के हो गए और अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने प्रशंसकों से बारिश से प्रभावित लोगों की मदद की अपील की। मक्कल निधि मय्यम पार्टी के प्रमुख ने तमिल में एक ट्वीट में कहा, ‘‘ प्रिय दोस्तों, बाढ़ से प्रभावित गरीब लोगों की मदद करें। आपकी तरफ से यही मेरे जन्मदिन पर सबसे अच्छा तोहफा होगा, जो आप मुझे दे सकते हैं।’’

चेन्नई तथा कांचीपुरम और तिरुवल्लुर जिले के कई उपनगरों में शनिवार सुबह से लगातार भारी बारिश होने से जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इस बीच, चेन्नई के दो जलाशयों से पानी छोड़े जाने की तैयारियों के बीच अधिकारियों ने रविवार को लोगों को बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन