लाइव न्यूज़ :

कल्याण सिंह की हालत स्थिर, भाजपा नेता उमा भारती कुशलक्षेम जानने पीजीआई पहुंचीं

By भाषा | Updated: July 28, 2021 19:44 IST

Open in App

लखनऊ, 28 जुलाई भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती बुधवार को यहां संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) पहुंचीं और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें ‘‘भारत की राजनीति में दुर्लभ व्यक्तित्व’’ करार दिया।

इस बीच, अस्पताल के निदेशक प्रोफेसर आर के धीमान ने बुधवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ''कल्याण सिंह जी की हालत स्थिर है। उनका रक्तचाप नियंत्रण में है और उनके संक्रमण में थोड़ी कमी आई है।’’

सिंह का हाल जानने के बाद उमा भारती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ''आज जब मैं पीजीआई लखनऊ में अपने बड़े भाई एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल जानने के लिए उनके सामने पहुंची तो जैसे यादों के गलियारों में पहुंच गई। आदरणीय कल्याण सिंह जी भारत की राजनीति के दुर्लभ व्यक्तित्व हैं।’’

उन्होंने कहा कि सिंह उन बिरले नेताओं में से हैं जिन्होंने भारत को राम मंदिर से लेकर रामराज्य की ओर ले जाने में अपना महत्तवपूर्ण योगदान दिया है।

भारती ने कहा, ‘‘मैं भगवान से प्रार्थना कर रही हूं कि वह (सिंह) शीघ्र स्वस्थ होकर हम सबके बीच वापस लौंटे।’’

गौरतलब है कि 89 वर्षीय सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान में किया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू