लाइव न्यूज़ :

दिग्गज नेता कल्याण सिंह बीजेपी का वर्तमान सियासी समीकरण संवारेंगे या बिगाड़ेंगे?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: September 10, 2019 18:00 IST

कल्याण सिंह को सक्रिय राजनीति से दूर रखने के इरादे से ही उन्हें राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया था, किन्तु गैर-राजनीतिक सत्ता उन्हें रास नहीं आई. उनके पुत्र इस वक्त लोकसभा के सदस्य हैं, तो पौत्र यूपी की योगी सरकार में मंत्री.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह, इस ऐलान के साथ कि- मेरा तन टायर नहीं, मन रिटायर नहीं, फिर से सक्रिय राजनीति में लौट आए हैं. केन्द्र में पीएम नरेन्द्र मोदी का और यूपी में सीएम योगी का राजनीतिक एकाधिकार रहा है, कल्याण सिंह, किसका फायदा करेंगे और किसके लिए राजनीतिक परेशानी का सबब बनेंगे, यह अभी साफ नहीं है.

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह, इस ऐलान के साथ कि- मेरा तन टायर नहीं, मन रिटायर नहीं, फिर से सक्रिय राजनीति में लौट आए हैं. इसीलिए, बड़ा सवाल है कि वे बीजेपी का  वर्तमान सियासी समीकरण संवारेंगे या बिगाड़ेंगे? अब तक, केन्द्र में पीएम नरेन्द्र मोदी का और यूपी में सीएम योगी का राजनीतिक एकाधिकार रहा है, कल्याण सिंह, किसका फायदा करेंगे और किसके लिए राजनीतिक परेशानी का सबब बनेंगे, यह अभी साफ नहीं है.

अलबत्ता, यूपी में बीजेपी की राजनीति में खासा सियासी उबाल है. सवाल तो यह भी है कि वे सत्ता की राजनीति में दिलचस्पी रखेंगे या संगठन की सियासत करेंगे. वे बैकवर्ड क्लास में आने वाली लोध राजपूत जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं और यूपी विधानसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं, लिहाजा इस नए पॉवर सेंटर के साथ बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व कैसे सियासी संतुलन कायम करेगा, यह देखना भी दिलचस्प होगा.

कल्याण सिंह को सक्रिय राजनीति से दूर रखने के इरादे से ही उन्हें राज्यपाल बनाया गया था, किन्तु गैर-राजनीतिक सत्ता उन्हें रास नहीं आई. उनके पुत्र इस वक्त लोकसभा के सदस्य हैं, तो पौत्र यूपी की योगी सरकार में मंत्री. वर्ष 2014 में केंद्र में पीएम मोदी सरकार के आने पर उन्हें राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया था.

वैसे, सत्ता के लिए पीएम मोदी की आदर्श सैद्धान्तिक नीतियां... वंशवाद विरोध, 75 पार सत्ता से सेवानिवृत्त आदि कल्याण सिंह की राजनीतिक राह के रोडे जरूर हैं, लेकिन सिंह स्वतंत्र सियासत में सिद्धहस्त हैं, लिहाजा आनेवाले सियासी समय में यह सवाल कायम रहेगा कि- कल्याण सिंह, बीजेपी का वर्तमान सियासी समीकरण संवारेंगे या बिगाड़ेंगे?

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया