लाइव न्यूज़ :

राजनीति में कल्याण सिंह को तो जाना ही था, मार्च 2019 में आए थे सियासी विवाद में?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: September 9, 2019 16:27 IST

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने लखनऊ में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह मार्च 2019 में मोदी को फिर से पीएम बनवाने के इरादे जाहिर करके सियासी विवाद में आ गए थे और उन्हें हटाए जाने की चर्चाएं भी थी, लेकिन बाद में यह मामला ठंडा पड़ गया. कल्याण सिंह का कार्यकाल 3 सितंबर 2019 को पूरा हो गया और उनकी जगह कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया.

राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह मार्च 2019 में मोदी को फिर से पीएम बनवाने के इरादे जाहिर करके सियासी विवाद में आ गए थे और उन्हें हटाए जाने की चर्चाएं भी थी, लेकिन बाद में यह मामला ठंडा पड़ गया. कल्याण सिंह का कार्यकाल 3 सितंबर 2019 को पूरा हो गया और उनकी जगह कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया. पिछले पचास से ज्यादा वर्षों में कल्याण सिंह ऐसे इकलौते राज्यपाल रहे हैं, जिन्होंने अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है.

इधर, कलराज मिश्र ने जयपुर में सोमवार को राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करने के बाद प्रेस से कहा कि- आपसे कई वर्षों पुरानी मुलाकात है, लेकिन आज की मुलाकात अलग है. पहले मैं किसी पार्टी के लिए काम कर रहा था, परंतु आज राज्यपाल के रूप में संवैधानिक पद पर हूं. मैंने सभी राजनीतिक पदों से इस्तीफा दे दिया है. अब जो भी काम होंगे वे संविधान के आधार पर होंगे.

उधर, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने लखनऊ में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई. इसके साथ ही वे अपने पुराने सियासी तेवर में आ गए हैं.

माना जा रहा है कि अब अगले यूपी विधानसभा चुनाव और राम मंदिर आंदोलन को लेकर उनकी भूमिका फिर से महत्वपूर्ण हो जाएगी.

उल्लेखनीय है कि वे राज्यपाल के पद पर रहते हुए भी अपनी राजनीतिक विचारधारा से मुक्त नहीं हो पाए थे. उन्होंने राजस्थान के राज्यपाल रहते हुए 23 मार्च 2019 को अलीगढ़ दौरे के दौरान स्वयं को भाजपा का कार्यकर्ता करार देते हुए मोदी को फिर से पीएम बनने की इच्छा व्यक्त की थी!

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया