कल्याण सिंह का जनमानस से ‘अद्भुत जुड़ाव’ था: राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: August 21, 2021 23:45 IST2021-08-21T23:45:51+5:302021-08-21T23:45:51+5:30

Kalyan Singh had 'amazing connect' with the public: President | कल्याण सिंह का जनमानस से ‘अद्भुत जुड़ाव’ था: राष्ट्रपति

कल्याण सिंह का जनमानस से ‘अद्भुत जुड़ाव’ था: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका जनता के साथ अद्भुत जुड़ाव था। कल्याण सिंह का शनिवार शाम लंबी बीमारी के बाद लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कल्याण सिंह का जनमानस से अद्भुत जुड़ाव था। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने दृढ़तापूर्वक साफ़-सुथरी राजनीति को प्रश्रय दिया व शासन-व्यवस्था से अपराधियों-भ्रष्टाचारियों को बाहर‌ किया। उन्होंने पदों की गरिमा बढ़ाई। उनके निधन से हुई क्षति अपूरणीय है। मेरी हार्दिक शोक संवेदनाएं!’’ कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखने वाले कल्याण सिंह ने अहम भूमिका निभाई। वर्ष 1992 में जब अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था उस वक्त वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kalyan Singh had 'amazing connect' with the public: President

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे