लाइव न्यूज़ :

कल्याण डोंबिवली और वाराणसी संयुक्त रूप से कोविड नवोन्मेष पुरस्कार के विजेता घोषित किये गये

By भाषा | Updated: June 25, 2021 21:20 IST

Open in App

ठाणे, 25 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण डोंबिवली और उत्तर प्रदेश के वाराणसी को संयुक्त रूप से केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा कोविड नवोन्मेष पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया है। एक नगर निगम अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) की एक विज्ञप्ति के अनुसार, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने स्मार्ट सिटीज में विभिन्न श्रेणियों के तहत किये गये कार्य के संबंध में पिछले साल 25 अगस्त को एक प्रतियोगिता आयोजित की थी, जिसमें 100 से अधिक क्षेत्रों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञप्ति के अनुसार, केडीएमसी का प्रजेंटेशन स्मार्ट कल्याण डोंबिवली डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने प्रस्तुत किया। केडीएमसी और वाराणसी को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी द्वारा संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।

केडीएमसी के प्रमुख विजय सूर्यवंशी ने बताया कि कई डॉक्टरों, अर्धचिकित्साकर्मियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, एनजीओ और निर्वाचित प्रतिनिधियों आदि की कटिबद्धता से नगर निगम ने यह पुरस्कार जीता है।

पत्र सूचना कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार कोविड प्रबंधन के लिए नवोन्मेष पुरस्कार इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड्स 2020 के तहत दिया गया है और महामारी से जुड़े इस विषय को सामाजिक पहलू, शासन , संस्कृति, शहरी पर्यावरण आदि जैसे पारंपरिक विषयों के साथ पहली बार जोड़ा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां