कल्याण-डोम्बिवली नगर निगमः राज ठाकरे-एकनाथ शिंदे में गठजोड़?, उपमुख्यमंत्री बोले-विकास के लिए किया और भाजपा गठबंधन का हिस्सा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2026 21:54 IST2026-01-23T21:53:19+5:302026-01-23T21:54:37+5:30

Kalyan-Dombivali Municipal Corporation:लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान वे हमारे साथ थे। उन्होंने केवल विकास के लिए हमारा समर्थन किया है।

Kalyan-Dombivali Municipal Corporation Raj Thackeray-Eknath Shinde alliance Deputy Chief Minister says development part BJP alliance | कल्याण-डोम्बिवली नगर निगमः राज ठाकरे-एकनाथ शिंदे में गठजोड़?, उपमुख्यमंत्री बोले-विकास के लिए किया और भाजपा गठबंधन का हिस्सा

file photo

Highlightsसत्ता में होने के बावजूद भाजपा-शिवसेना अलग नहीं रहेंगी।कुछ नगर निगमों को छोड़कर सभी में महायुति के महापौर होंगे। मनसे ने विकास के लिए शिवसेना का समर्थन किया।

मुंबईः उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने कल्याण-डोम्बिवली नगर निगम (केडीएमसी) में शिवसेना का समर्थन केवल विकास के लिए किया और भाजपा भी इस गठबंधन का हिस्सा होगी। शिंदे ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता में होने के बावजूद भाजपा-शिवसेना अलग नहीं रहेंगी।

उन्होंने कहा कि कुछ नगर निगमों को छोड़कर सभी में महायुति के महापौर होंगे। शिंदे ने कहा, ‘‘मनसे ने विकास के लिए शिवसेना का समर्थन किया। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान वे हमारे साथ थे। उन्होंने केवल विकास के लिए हमारा समर्थन किया है।’’ उन्होंने कहा कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने हमेशा अपने निजी लाभ से ऊपर व्यापक हित को प्राथमिकता दी है।

शिंदे ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनावों में और विधानसभा में विकास के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन किया था। शिंदे ने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं की राय को महत्व देते हैं। शिंदे ने कहा, ‘‘हम मनसे का सम्मान करेंगे और उनके वार्डों के विकास के एजेंडे को साकार करेंगे।’’

Web Title: Kalyan-Dombivali Municipal Corporation Raj Thackeray-Eknath Shinde alliance Deputy Chief Minister says development part BJP alliance

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे