Kalkaji Election Results 2025: 2800 वोट से पीछे सीएम आतिशी?, कालकाजी में रमेश बिधूड़ी आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2025 11:32 IST2025-02-08T10:52:21+5:302025-02-08T11:32:33+5:30

Kalkaji Election Results 2025 Live: कालकाजी सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश बिधूड़ी से 2800 मतों से पीछे हैं।

Kalkaji Election Results 2025 Atishi-Vs-Alka Lamba-Vs-Ramesh Bidhuri ahead 2800 votes Battle Count Trend Shows BJP Ahead | Kalkaji Election Results 2025: 2800 वोट से पीछे सीएम आतिशी?, कालकाजी में रमेश बिधूड़ी आगे

Kalkaji Election Results 2025 Live

HighlightsKalkaji Election Results 2025 Live: निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई। Kalkaji Election Results 2025 Live: ‘आप’ का राष्ट्रीय राजधानी से सफाया हो जाएगा।Kalkaji Election Results 2025 Live: कालकाजी के मतदाताओं ने विकास को चुना है और वे भाजपा का साथ देंगे।

Kalkaji Election Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव मतगणना में कालकाजी सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश बिधूड़ी से 2800 मतों से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई। बिधूड़ी ने कहा आम आदमी पार्टी (आप) का दिल्ली से ‘सफाया’ हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘जनता भाजपा को निर्णायक जनादेश देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली देश के बाकी हिस्सों की तरह प्रगति करेगी। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ‘आप’ का राष्ट्रीय राजधानी से सफाया हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि कालकाजी के मतदाताओं ने विकास को चुना है और वे भाजपा का साथ देंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे तो बिधूड़ी ने कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं तीन बार विधायक और दो बार सांसद रह चुका हूं, हमारे लिए पद मायने नहीं रखते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां जनता की सेवा करने आया हूं। मैं ऐसी पार्टी से जुड़ा हूं जो जनता के लिए काम करती है।’’

शुरुआती मतगणना के रुझानों में भाजपा 43 सीट पर आगे है, जबकि आप 27 सीट पर आगे है। दिल्ली विधानसभा में 70 सीट हैं। हालांकि, टेलीविजन चैनलों पर दिखा गया है कि भाजपा 44 सीट पर आगे है जो बहुमत के आंकड़े 36 से काफी ऊपर है। इसके अलावा ‘आप’ 25 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

Web Title: Kalkaji Election Results 2025 Atishi-Vs-Alka Lamba-Vs-Ramesh Bidhuri ahead 2800 votes Battle Count Trend Shows BJP Ahead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे