कलिंग साहित्य महोत्सव आरंभ

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:44 IST2021-12-10T20:44:19+5:302021-12-10T20:44:19+5:30

Kalinga Literature Festival begins | कलिंग साहित्य महोत्सव आरंभ

कलिंग साहित्य महोत्सव आरंभ

भुवनेश्वर, 10 दिसंबर कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल रद्द हुए कलिंग साहित्य महोत्सव (केएलएफ) का आठवां संस्करण शुक्रवार को भुवनेश्वर में शुरू हो गया।

उड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति मंत्री ज्योति प्रकाश पाणिग्रही ने तीन दिवसीय समारोह का उद्घाटन किया, जिसमें नेपाल इस वर्ष का भागीदार देश है।

उद्घाटन समारोह में नेपाल के प्रभारी राजदूत राम प्रसाद सुबेदी, कवि सीताकांत महापात्र और रमाकांत रथ शामिल हुए। कवि श्रीनिवास उदगाता को कलिंग साहित्य पुरस्कार दिया गया, जबकि कवि अरुण कमल को कलिंग साहित्य अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kalinga Literature Festival begins

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे