लाइव न्यूज़ :

कालीचरण महाराज ने वीडियो जारी कर कहा, अपने बयान पर कोई पश्चाताप नहीं

By भाषा | Updated: December 28, 2021 13:04 IST

Open in App

रायपुर, 28 दिसंबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर मामला दर्ज होने के बाद कथित धर्म गुरु कालीचरण महाराज ने कहा है कि उन्हें इसका कोई पश्चाताप नहीं है।

यहां के रावणभाठा मैदान में रविवार शाम दो दिवसीय धर्म संसद के अंतिम दिन कालीचरण ने अपने भाषण के दौरान राष्ट्रपिता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की थी।

मामले में राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा कालीचरण की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

वहीं, रायपुर में अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कालीचरण ने एक वीडियो जारी कर अपनी टिप्पणियों को सही ठहराया है।

वीडियो में कालीचरण ने कहा है, ‘‘गांधी के बारे में अपशब्द बोलने के लिए मेरे खिलाफ प्राथमिकी हुई है। मुझे उसका कोई पश्चाताप नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता हैं...यदि सच बोलने की सजा मृत्यु है तो वह स्वीकार है।’’

कालीचरण ने धर्म संसद में गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की सराहना करने के साथ ही अन्य कई आपत्तिजनक बातें भी कही थीं।

इस टिप्पणी के बाद रायपुर जिले की पुलिस ने कालीचरण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) (विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) तथा 294 (अश्लील कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि कालीचरण ने एक ​वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

अग्रवाल ने कहा कि रविवार को अपनी बात रखने के बाद कालीचरण के धर्म संसद से चले जाने की जानकारी मिली है और पुलिस दल ने उनकी खोज शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित