लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के आवास पर सादगी से की गई काली पूजा

By भाषा | Updated: November 15, 2020 13:02 IST

Open in App

कोलकाता, 15 नवंबर हर साल की तरह इस बार भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर यज्ञ एवं मंत्रोच्चारण के बीच काली पूजा की गई, लेकिन इस बार कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों के कारण मंत्रियों और अन्य गणमान्य हस्तियों को पूजा में आमंत्रित नहीं किया गया।

ममता बनर्जी के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक को शहर के कालीघाट इलाके में स्थित बनर्जी के आवास में अग्नि के समक्ष यज्ञ में भाग लेते देखा गया।

तृणमूल के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने भोग तैयार करने समेत सभी प्रबंध स्वयं अपनी निगरानी में कराए।

सूत्रों ने बताया कि पूजा में बनर्जी के परिजन एवं उनकी पार्टी के कुछेक शीर्ष नेताओं समेत कुछ अन्य लोग शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर हर साल बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया जाता था, लेकिन इस बार महामारी के कारण बनर्जी के आवास पर सादगी से पूजा की गई।

पिछले साल काली पूजा में शामिल होने के लिये राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी अपनी पत्नी के साथ ममता बनर्जी के आवास पर पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन