लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी के ‘शहीदों’ की ‘कलश यात्रा’ हजारों नागरिकों को प्रेरित कर रही : किसान मोर्चा

By भाषा | Updated: October 24, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने रविवार को दावा किया कि ‘लखीमपुर खीरी हिंसा के शहीदों’ को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित की गई ‘कलश यात्रा’ हजारों नागरिकों को प्रेरित कर रही है जो केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि तीन अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का पुत्र आशीष मिश्रा इस समय जेल में है। इस घटना में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी।

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के साझा मंच एसकेएम ने यहां जारी बयान में कहा कि विभिन्न राज्यों और जिलों में कई ‘शहीद किसान अस्थि कलश यात्राएं’ चल रही हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘...और इस यात्रा में बडी संख्या में लोग लखीमपुर खीरी के पांच शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आगे आ रहे हैं। तमिलनाडु में यह यात्रा कल्लाकुरुचि जिले के उल्लुदुरपेट से गुजरी और बाद में पेराम्बलुर में दाखिल हुई।’’

एसकेएम के मुताबिक 26 अक्टूबर को वेदरानयम में बंगाल की खाडी में अस्थियों को विसर्जित करने से पहले यात्रा 22 जिलों से गुजरेगी। इसी तरह की यात्रा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर जिलों से गुजरेगी। हरियाणा और उत्तराखंड के कई गांवों और टोल प्लाजा से भी यात्रा गुजरेगी।

एसकेएम ने बताया, ‘‘हिमाचल प्रदेश में शहीदों की अस्थियों का विसर्जन यमुना घाट पर पोंटा साहिब में किया जाएगा। पंजाब में यह यात्रा मालवा, माझा और दोआब से गुजर रही है। इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और न्याय की मांग तेज हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां