कलाम भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में योगदान के लिए हमेशा याद किये जाएंगे : नायडू
By भाषा | Updated: October 15, 2021 11:40 IST2021-10-15T11:40:54+5:302021-10-15T11:40:54+5:30

कलाम भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में योगदान के लिए हमेशा याद किये जाएंगे : नायडू
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम की 90वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। नायडू ने कहा कि भारत की रक्षा एवं अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत करने में कलाम के अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। वह 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।
कलाम को स्नेहपूर्वक ‘‘जनता का राष्ट्रपति’’ कहा जाता है। रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को मजबूत करने में अमूल्य योगदान के लिए कलाम को हमेशा याद किया जाएगा।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्र के विकास के लिए उनका दूरदर्शी नेतृत्व, अनुकरणीय जीवन और अथक सेवा प्रत्येक भारतीय को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।