लाइव न्यूज़ :

कालाहांडी शिक्षिका हत्या मामला : एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प

By भाषा | Updated: December 11, 2021 01:15 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 दिसंबर कांग्रेस की छात्र ईकाई एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की ओडिशा विधानसभा का घेराव करने की कोशिश के दौरान शुक्रवार को भुवनेश्वर में पुलिस के साथ झड़प हो गई।

एनएसयूआई कार्यकर्ता, कालाहांडी जिले में एक शिक्षिका की हत्या के मामले में मंत्री डीएस मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को विधानसभा की ओर बढ़ने रोकने की कोशिश की और इस दौरान झड़प हो गयी।

प्रदर्शनकारियों ने एमजी रोड पर पुलिस के अवरोधक गिरा दिए और उन पर अंड़े तथा टमाटर फेंके। पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि हालात तब और बिगड़ गए जब एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक पुलिस वैन में कथित तौर पर आग लगाने की कोशिश की। घटनास्थल पर मौजूद दमकल कर्मियों ने आग तुरंत बुझा दी।

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त यू.एस. दास ने कहा कि पुलिस को कार्यकर्ताओं को पुलिस वैन को आग लगाने से रोकने के लिए उन पर लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता मास्टर कैंटीन स्क्वेयर के समीप धरने पर बैठ गए और उन्होंने झड़प में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

गौरतलब है कि कालाहांडी जिले में एक निजी स्कूल की 24 वर्षीय शिक्षिका आठ अक्टूबर को लापता हो गयी थी और उसका अधजला शव 19 अक्टूबर को स्कूल के खेल के मैदान से बरामद किया गया था। स्कूल की प्रबंधक समिति का अध्यक्ष मामले में मुख्य आरोपी है और उसके मिश्रा से कथित तौर पर करीबी संबंध हैं। पुलिस ने अभी तक मामले में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह