लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के चुनाव चिह्न से नहीं जीतीं कलाबेन डेलकर : केंद्रीय मंत्री राणे

By भाषा | Updated: November 5, 2021 17:01 IST

Open in App

मुंबई, पांच नवंबर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को दावा किया कि दादरा और नगर हवेली (एसटी) सीट पर हुए लोकसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कलाबेन डेलकर की जीत को शिवसेना अपनी जीत के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है, जबकि उन्होंने शिवसेना का चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं किया।

राणे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी द्वारा महाराष्ट्र के बाहर पहली लोकसभा सीट जीतने का दावा करने के बाद उन्होंने डेलकर के चुनाव चिह्न की जांच की।

भाजपा नेता ने कहा, “मैंने उनके चुनाव चिह्न की जांच की तो पता चला कि उन्होंने (डेलकर ने) 'बल्लेबाज' चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था, न कि शिवसेना के धनुष और तीर के चिह्न से।’’

शिवसेना में चार दशक बिताने के बाद राणे कांग्रेस होते हुए अंत में भाजपा में शामिल हुए थे।

राणे ने कहा, 'शिवसेना को किसी और की जीत का श्रेय लेने की आदत पड़ी हुई है। उन्होंने अब हास्यास्पद दावे करना शुरू कर दिया है कि वे दिल्ली पर कब्जा कर लेंगे।’’ राणे शिवसेना में रहते हुए कुछ महीनों के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी बने थे।

राणे ने कहा कि शिवसेना ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मे के कारण 56 सीटें जीती थी। अब यह पार्टी आठ से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी।

हाल ही में हुए उपचुनाव में डेलकर ने अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी महेश गावित को 51,269 मतों के अंतर से हराया था।

मुंबई के एक होटल में गत फरवरी में पति की कथित आत्महत्या के बाद सहानुभूति की लहर पर सवार, कलाबेन डेलकर (50) को 1,18,035 वोट मिले, जबकि गावित को 66,766 मतों से संतोष करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos