काजोल का पहला डिजिटल प्रोजेक्ट ‘त्रिभंगा’ 15 जनवरी को होगा रिलीज

By भाषा | Updated: January 1, 2021 15:45 IST2021-01-01T15:45:02+5:302021-01-01T15:45:02+5:30

Kajol's first digital project 'Tribhanga' to be released on January 15 | काजोल का पहला डिजिटल प्रोजेक्ट ‘त्रिभंगा’ 15 जनवरी को होगा रिलीज

काजोल का पहला डिजिटल प्रोजेक्ट ‘त्रिभंगा’ 15 जनवरी को होगा रिलीज

मुम्बई, एक जनवरी अभिनेत्री काजोल का पहला डिजिटल प्रोजेक्ट ‘त्रिभंगा’ 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है।

यह कुछ पीढ़ियों की कहानी है और इसका निर्देशन अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने किया है। इसके निर्माण में काजोल के पति और अभिनेता -निर्माता अजय देवगन ने सहयोग किया है और इसे बन्निजाय आसिया और सिद्धार्थ पी पी मल्होत्रा के आल्चेमी फिल्म्स के साथ मिलकर बनाया गया है।

काजोल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ त्रिभंगा मतलब टेढ़ी- मेढ़ी, जुनूनी, लेकिन सेक्सी है। त्रिभंगा 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगी।’’

त्रिभंगा शीर्षक ओडिसी नृत्य की एक भाव-भंगिमा है। यह एक ही परिवार की तीन महिलाओं की कहानी है जो अलग-अलग पीढ़ियों की हैं। उसमें 1980 के दशक से कहानी शुरू होती है और वर्तमान समय तक आती है।

इस फिल्म में मिथिला पाल्कर, तन्वी आजमी और कुनाल राय कपूर जैसे स्टार भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kajol's first digital project 'Tribhanga' to be released on January 15

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे