लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की राजनीति में छाए 'हनुमानजी': कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- दिल्ली के सभी स्कूलों सहित मदरसों में हनुमान चालीसा का पाठ जरूरी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2020 11:25 IST

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और बीजेपी 8 सीटें जीती है। आप की वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही। BJP ने 8 सीटों पर जीत हासिल की और उसे 38.51 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस का खाता नहीं खुला।   

Open in App
ठळक मुद्दे अरविंद केजरीवाल दिल्ली के रामलीला मैदान में 16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़कर सुनाया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे सामने आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। दिल्ली के चुनाव प्रचार, वोटिंग वाले दिन और नतीजे वाले दिन भगवान 'हनुमानजी' काफी चर्चा में रहे। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने 'हनुमानजी' को लेकर बयान दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि  दिल्ली के सभी स्कूलों, मदरसो सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में हनुमान चालीसा का पाठ जरूर होना चाहिए। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और बीजेपी 8 सीटें जीती है। 

कैलाश विजयवर्गीय  ने ट्वीट किया, ''अरविंद केजरीवाल जी को जीत की बधाई। निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है। अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी विद्यालयों, मदरसो सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो। बजरंगबली की कृपा से अब 'दिल्लीवासी' बच्चे क्यों वंचित रहें?'' 

दिल्ली चुनाव और  हनुमान जी का कनेक्शन

अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी चैनल पर हनुमान चालीसा पढ़ी थी, जिसके बाद से ही चुनाव प्रचार में हनुमानजी की चर्चा होने लगी। केजरीवाल ने यह भी दावा किया था कि वह दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर अक्सर जाया करते हैं। चुनाव नतीजों के बाद भी केजरीवाल ने भाषण देते हुए हनुमान जी को थैंक्यू कहा था।  केजरीवाल ने कहा था, आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है। मैं इसके लिए हनुमान जी को भी धन्यावाद देता हूं। बीजेपी की ओर से इस पर खूब बयानबाजी हुई। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह