लाइव न्यूज़ :

कैलाश विजयवर्गीय का तंज, राहुल गांधी के बाद कमलनाथ बोल रहे हैं पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की भाषा

By भाषा | Updated: February 21, 2020 00:14 IST

कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान में किये गये सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत देश की जनता को दें।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता ने कहा, ‘‘ हमारे जांबाज सैनिकों के शौर्य पर सवाल उठाना ठीक बात नहीं । मैं कमलनाथजी के बयान की निंदा करता हूं। कमलनाथ ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘याद है आपको जब (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी की सरकार थी, तब 90,000 पाकिस्तानी जवानों ने सरेंडर (आत्मसमर्पण) किया था। ये उसकी बात नहीं करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने के लिए बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की आलोचना करते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह कमलनाथ भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की जुबान बोल रहे हैं।’’ विजयवर्गीय निजी समारोह में हिस्सा लेने के लिए स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर में पहुंचने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खुलासा करने से जुड़े कमलनाथ की टिप्पणी को लेकर एक सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘मुझे समझ नहीं आता कि अब तक राहुलजी इमरान (खान) भाई की भाषा बोल रहे थे और अब कमलनाथजी भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है । ’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ हमारे जांबाज सैनिकों के शौर्य पर सवाल उठाना ठीक बात नहीं । मैं कमलनाथजी के बयान की निंदा करता हूं। ’’ कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान में किये गये सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत देश की जनता को दें। कमलनाथ ने कहा कि अपनी सरकार की असफलताओं को छिपाने एवं राजनीतिक फायदे के लिए मोदी सरकार राष्ट्रवाद का मुद्दा उठाती है, लेकिन देश की जनता अब सब समझ गई है और इससे अब गुमराह नहीं होने वाली।

कमलनाथ मध्यप्रदेश में अपने गृह नगर छिंदवाड़ा के पास उमरहर गांव में 30 लाख रुपये की लागत से बनी गौशाला का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कमलनाथ ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘याद है आपको जब (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी की सरकार थी, तब 90,000 पाकिस्तानी जवानों ने सरेंडर (आत्मसमर्पण) किया था। ये उसकी बात नहीं करेंगे।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘(मोदी) कहते हैं हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की? देश को कुछ तो बताइये।’’

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया