लाइव न्यूज़ :

विजयवर्गीय का तंज, राहुल आउट, सोनिया नयी बल्लेबाज और क्रिकेट पैड बांधकर बैठीं प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: August 12, 2019 18:49 IST

विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "राहुल (गांधी) आउट हुए, तो नयी बल्लेबाज के रूप में सोनिया आ गयीं और प्रियंका (गांधी वाड्रा) क्रिकेट पैड बांधकर बैठीं हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद गांधी परिवार से बाहर जा ही नहीं सकता।"

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि सोनिया को अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के मामले में "नौटंकी" की गयी।वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हालिया बयान में कहा है कि "शिवराज देश के प्रथम प्रधानमंत्री के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हैं।"

कांग्रेस संगठन में शीर्ष स्तर पर परिवारवाद बरकरार रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सोमवार को क्रिकेट की शब्दावली में तंज किया।

विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "राहुल (गांधी) आउट हुए, तो नयी बल्लेबाज के रूप में सोनिया आ गयीं और प्रियंका (गांधी वाड्रा) क्रिकेट पैड बांधकर बैठीं हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद गांधी परिवार से बाहर जा ही नहीं सकता।"

उन्होंने कहा कि सोनिया को अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के मामले में "नौटंकी" की गयी और इस नियुक्ति से पहले करीब डेढ़ महीने तक आम लोगों के बीच संदेश गया कि पार्टी अध्यक्ष पद से राहुल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अपना नया प्रमुख नहीं ढूंढ पा रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान द्वारा जवाहरलाल नेहरू को ‘‘अपराधी’’ कहे जाने पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हालिया बयान में कहा है कि "शिवराज देश के प्रथम प्रधानमंत्री के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हैं।"

इस बयान को लेकर दिग्विजय पर हमला बोलते हुए विजयवर्गीय ने कहा, "दिग्विजय जानते हैं कि देश में शिवराज के मुकाबले उनकी क्या स्थिति है। शिवराज विजेता हैं, जबकि दिग्विजय हारे हुए नेता हैं।" 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैलाश विजयवर्गीयराहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीदिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह