लाइव न्यूज़ :

कैलाश विजयवर्गीय का कमलनाथ सरकार पर आरोप, कहा- दूध उत्पादक किसानों का 5400 करोड़ का बोनस हड़पा

By भाषा | Updated: November 5, 2019 23:57 IST

मध्य प्रदेश में कृषि संकट को लेकर सियासत दिनों-दिन तेज हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य की कमलनाथ सरकार दूध उत्पादक किसानों को पांच रुपये प्रति लीटर की दर से बोनस देने का कांग्रेस का चुनावी वादा निभाने में नाकाम रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार दूध उत्पादक किसानों को पांच रुपये प्रति लीटर की दर से बोनस देने का कांग्रेस का चुनावी वादा निभाने में नाकाम रही है।इस बीच, मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेता लगातार आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा नीत केंद्र सरकार कमलनाथ सरकार के साथ "सौतेला बर्ताव" कर रही है।

विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस ने नवंबर 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान वचन दिया था कि उसकी सरकार बनते ही राज्य के प्रत्येक दूध उत्पादक को पांच रुपये प्रति लीटर बोनस दिया जायेगा। सूबे में हर रोज करीब तीन करोड़ 60 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है। इस लिहाज से दूध उत्पादक किसानों को प्रतिदिन 18 करोड़ रुपये और हर महीने 540 करोड़ रुपये बोनस मिलना चाहिये था।"

उन्होंने आरोप लगाया, "कमलनाथ सरकार ने दूध उत्पादक किसानों के लगभग 5,400 करोड़ रुपये हड़प लिये हैं, क्योंकि पिछले 10 महीनों में उन्हें एक रुपये का बोनस भी नहीं दिया गया है।"

इस बीच, मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेता लगातार आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा नीत केंद्र सरकार कमलनाथ सरकार के साथ "सौतेला बर्ताव" कर रही है।

उनका कहना है कि सूबे में अतिवृष्टि और बाढ़ से भारी नुकसान के मद्देनजर कमलनाथ सरकार को केंद्र के खजाने से राहत राशि प्रदान नहीं की गयी है, जबकि बिहार और कर्नाटक को इसी मद में केंद्रीय निधि से वित्तीय सहायता दी गयी है।

कांग्रेस के इस आरोप पर विजयवर्गीय ने कहा, "सूबे में अतिवृष्टि और बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने उचित सर्वेक्षण ही नहीं किया है। ऐसे में केंद्र सरकार किस आधार पर सूबे को मदद की रकम दे सकती है?"

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह