लाइव न्यूज़ :

KADI-VISAVADAR By-Election Result: विसावदर में 411 और कडी में 13195 वोट से आगे भाजपा, कांग्रेस और आप का बुरा हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 23, 2025 11:33 IST

KADI VISAVADAR By-Election Result: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने दोनों सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े किये थे।

Open in App
ठळक मुद्देKADI VISAVADAR By-Election Result: विसावदर में 411 और कडी में 13195 वोट से भाजपा आगे है।KADI VISAVADAR By-Election Result: भाजपा में शामिल होने के बाद दिसंबर 2023 में विसावदर सीट रिक्त हो गई थी।KADI VISAVADAR By-Election Result: 6 चरण की मतगणना में 19515 वोट मिले। इटालिया को 19104 वोट मिले।

KADI VISAVADAR By-Election Result: कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) केरल के नीलांबुर में आगे चल रही है, जबकि पंजाब के लुधियाना पश्चिम में आप ने बढ़त बना ली है, ताजा रुझानों से पता चलता है। पश्चिम बंगाल के कालीगंज में तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है, जहां अगले साल चुनाव होने हैं, जबकि गुजरात के कादी और विसावदर में भाजपा आगे चल रही है - जहां वह 18 साल का मिजाज तोड़ने की उम्मीद कर रही है। गुजरात में दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को हो रही मतगणना के शुरुआती दौर के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजेंद्र चावड़ा कडी और विसावदर से आगे हैं। विसावदर में 411 और कडी में 13195 वोट से भाजपा आगे है।

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने दोनों सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े किये थे। 19 जून को उपचुनाव हुए थे। तत्कालीन ‘आप’ विधायक भूपेंद्र भयानी के इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के बाद दिसंबर 2023 में विसावदर सीट रिक्त हो गई थी।

अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवार के लिए आरक्षित कडी निर्वाचन क्षेत्र भाजपा विधायक करसन सोलंकी के फरवरी में निधन से रिक्त हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार किरीट पटेल को 6 चरण की मतगणना में 19515 वोट मिले। इटालिया को 19104 वोट मिले।

कडी में भाजपा के राजेंद्र चावड़ा 13195 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि कांग्रेस के रमेश चावड़ा को 16675 वोट मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि 19 जून को हुए उपचुनाव में मेहसाणा जिले की कडी सीट पर 57.90 प्रतिशत और जूनागढ़ जिले के विसावदर निर्वाचन क्षेत्र में 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतों की गिनती सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।

टॅग्स :उपचुनावगुजरातचुनाव आयोगAam Aadmi Partyकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो