लाइव न्यूज़ :

काबुल आतंकी हमलाः जोधपुर की बेटी शिप्रा की गई जान, CM ने कहा- उनके नेक काम ने प्रदेश का बढ़ाया गौरव 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 19, 2019 05:31 IST

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आतंकी हमले में जोधपुर की सामाजिक कार्यकर्ता शिप्रा शर्मा की मौत पर संवेदना व्यक्त की है। सीएम गहलोत ने कहा है कि जोधपुर की बेटी शिप्रा शर्मा आतंकवाद से पीड़ित परिवारों के पुनर्वास जैसे नेक काम के लिए अफगानिस्तान गई थीं। ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्व का आतंकवाद का शिकार हो जाना अत्यन्त दुखद है। उन्होंने कहा कि शिप्रा शर्मा ने आतंकवाद प्रभावित अशान्त क्षेत्र में काम करके पीड़ितों और जरूरतमंदों की मदद करने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया है। उनके जज्बे से देश और प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। मंत्रालय ने आह्वान किया था कि इस हमले के षड्यंत्रकारियों और उन्हें आश्रय देने वालों को जल्द से जल्द सजा दी जाए।

काबुल में एक भारी सुरक्षा बंदोबस्त वाले विदेशी परिसर में बम फटने से चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सौ से अधिक घायल हुए थे। तालिबान ने मंगलवार को इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था, ‘‘भारत काबुल में हुए भयावह आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है, इस हमले में एक भारतीय नागरिक तथा कई अन्य की जान चली गई।’’ 

मंत्रालय ने कहा था कि काबुल स्थित भारतीय दूतावास भारतीय नागरिक के शव को स्वदेश वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। हम इस कायराना हमले में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा था कि भारत इस जघन्य हमले के षड्यंत्रकारियों तथा उन्हें आश्रय देने वालों को जल्द से जल्द सजा देने का आह्वान करता है।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया